प्रश्न: निम्नलिखित में से दाब की इकाइयाँ हैं : #RAS2024ANSWERKEY #RAS

(A) bar

(B) Pa

(C) torr

(D) atm

सही विकल्प का चयन कीजिए :

(1) केवल (B), (C) एवं (D)

(2) केवल (A), (B) एवं (D)

(3) सभी (A), (B), (C) एवं (D)

(4) केवल (B) एवं (D)

ANS- (3) सभी (A), (B), (C) एवं (D)

 

प्रश्न: "विशिष्ट रोगवाहक - जनित रोग – रोगाणु के प्रकार" के गलत समुच्चय का चयन कीजिए । (RAS 2024)

(A) क्यूलेक्स - लिम्फेटिक फाइलेरिएसिसं परजीवी -

(B) एनोफिलीज़ - मलेरिया - परजीवी

(C) एडीस - डेंगू - विषाणु -

(D) एडीस - चिकनगुनिया – जीवाणु

उत्तर: (D) एडीस - चिकनगुनिया – जीवाणु

चिकनगुनिया रोग विषाणु (Virus) के कारण होता है, न कि जीवाणु (Bacteria) के कारण। इसे चिकनगुनिया वायरस (Chikungunya Virus - CHIKV) कहा जाता है, जो टोगाविरिडी (Togaviridae) परिवार का सदस्य है। यह एडीस मच्छर (Aedes aegypti और Aedes albopictus) द्वारा फैलता है।

 

प्रश्न: आई यू सी एन की रेड लिस्ट को कहा गया है

(1) जीवन का थर्मामीटर

(2) धरती का हाइड्रोमीटर

(3) जीवन का बैरोमीटर

(4) जीवन का दर्पण

 ANS- (3) जीवन का बैरोमीटर

 

प्रश्न: चौथी पीढ़ी का जैव-ईंधन प्राप्त होता है, आनुवंशिक रूप से संशोधित

(1) स्टार्च देने वाली फसलों से

(2) लिग्नो-सेलुलोस देने वाली फसलों

(3) शैवाल से

(4) आर्किबैक्टीरिया से

ANS- (3) शैवाल से

 

 

प्रश्न: निम्नलिखित में से किसमें परिवर्तन के कारण मोतियाबिन्द में आँखों का प्राकृतिक लेंस धुँधला हो जाता है ?

(1) कार्बोहाइड्रेट

(2) वसा

(3) अश्रु ग्रन्थि

(4) प्रोटीन

ANS- (4) प्रोटीन

 

 

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सा मानव देह तरल/ऊतकों में पाया जाने वाला एक सूक्ष्म खनिज है ?

(1) सल्फर

(2) आयोडीन

(3) मैग्नीशियम

(4) फ़ॉस्फोरस

ANS- (2) आयोडीन

 

 

प्रश्न: निम्नलिखित में से किस कृत्रिम मधुरक में माधुर्यमान सूक्रोस की तुलना में अधिकतम है ?

(1) ऐलिटेम

(2) सूक्रोलोस

(3) सैकरीन

(4) ऐस्पार्टम

ANS- (1) ऐलिटेम

 

 

प्रश्न: आई सी ए आर - सी आई आर सी ओ टी मुम्बई . द्वारा विकसित भारत का पहला नैनो-सेलुलोस संयंत्र संबंधित है

(1) जूट से

(2) बाँस से

(3) चावल से

(4) कपास से

 ANS- (4) कपास से

 

प्रश्न: क्वाशियोरकॉर, जो कुपोषण का एक प्रकार है, निम्नलिखित में से किसकी कमी से होता है ?

(1) प्रोटीन

(2) कार्बोहाइड्रेट्स

(3) क्रोमियम

(4) सिलीनियम

ANS- (1) प्रोटीन