Ad Code

RAJASTHAN CURRENT AFFAIRS 2025 | Current Affairs Important Questions |

 

सौर ऊर्जा में राजस्थान की उपलब्धि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित चौथी वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश बैठक और एक्सपो (री-इन्वेस्ट 2024) में राजस्थान को सम्मानित किया। राजस्थान ने कुल सोलर ऊर्जा क्षमता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

पुलिस बल में महिलाओं के लिए आरक्षण: राजस्थान सरकार ने पुलिस बल में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की स्वीकृति दी है। साथ ही, पेंशनभोगियों के लिए 5% अतिरिक्त भत्ता भी स्वीकृत किया गया है।

 

विश्व पर्यटन दिवस पर स्मारकों में मुफ्त प्रवेश: विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर, 2024) के अवसर पर, राजस्थान सरकार ने जयपुर के जंतर मंतर और हवा महल सहित कई स्मारकों में मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को सांस्कृतिक विरासत का अनुभव प्रदान करना है।

टाटा पावर का राजस्थान में बड़ा निवेश: टाटा पावर ने राजस्थान में 1.2 ट्रिलियन रुपए (14.3 बिलियन डॉलर) का निवेश करने की घोषणा की है। इस निवेश से नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं, पारेषण और वितरण के आधुनिकीकरण, और EV चार्जिंग पॉइंट्स की स्थापना जैसी योजनाओं को समर्थन मिलेगा।

महिला सुरक्षा के लिए कालिका यूनिट का गठन: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला सुरक्षा को लेकर कालिका यूनिट के गठन की कार्रवाई को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

उदयपुर में भामाशाह सम्मान समारोह: उदयपुर में राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 157 भामाशाहों और 87 प्रेरकों को सम्मानित किया गया। इस सत्र में 157 भामाशाहों ने 138 करोड़ 22 लाख 13 हजार की राशि दान की।

अनुया प्रसाद का स्वर्ण पदक: जयपुर की किशोर निशानेबाज अनुया प्रसाद ने जर्मनी के हनोवर में आयोजित विश्व बधिर निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।

जोधपुर में रेलवे के कवच सिस्टम पर कोर्स: जोधपुर के एमबीएम यूनिवर्सिटी में भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग एवं दूरसंचार संस्थान (इरिसेट), सिकंदराबाद के सहयोग से स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (आईएटीपी)-कवच पर कौशल उन्मुख संकाय विकास कार्यक्रम और औद्योगिक प्रशिक्षण पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाएगा।

जयपुर में आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन: 25वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कार समारोह का आयोजन 7-9 मार्च, 2025 तक जयपुर, राजस्थान के जेईसीसी सीतापुरा में किया जाएगा।

 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu