Ad Code

पेरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियो का प्रदर्शन | paralympics 2024 full details with state | paralympics 2024 current affairs | para olympics important questions | all exam current affairs 2024 |

 

पेरालंपिक 2024:- 



भारत ने 2024 पेरिस पैरालंपिक में भाग लेने के लिए 84 एथलीटों को नामांकित किया गया , जो 28 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित हुए । यह पैरालंपिक खेलों में भारत द्वारा भेजा गया अब तक का सबसे बड़ा दल है।

टोक्यो 2020 पैरालंपिक के मुकाबले:    AXON CLASSES

    • टोक्यो 2020 पैरालंपिक में भारत ने 54 एथलीटों का दल भेजा था, जिसमें 14 महिलाएँ शामिल थीं।
    • पेरिस 2024 पैरालंपिक के लिए यह संख्या बढ़कर 84 हो गई है, जिसमें 32 महिलाएँ भी शामिल हैं।

नए खेलों में भागीदारी:

भारत पेरिस पैरालंपिक में तीन नए खेलों में भी हिस्सा लेगा:

1.       पैरा साइक्लिंग

2.       पैरा रोइंग

3.       ब्लाइंड जूडो

इसके साथ ही भारत की भागीदारी 12 खेलों तक विस्तारित हो गई है। पेरिस 2024 में कुल 22 खेलों का आयोजन किया जाएगा।

भारत ने 1968 ग्रीष्मकालीन पेरालंपिक खेलों में अपने आधिकारिक पदार्पण के साथ इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में भाग लेना शुरू किया और 1984 से हर संस्करण में भाग लिया है। यह भारत की ग्रीष्मकालीन पेरालंपिक खेलों में 13वीं उपस्थिति है।

भारत ने पेरालंपिक खेलों में 84 एथलीटों की एक टीम भेजी है, जो 12 खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान ध्वजवाहक के रूप में एथलीट- 

उद्घाटन समारोह के ध्वजवाहक:

·       भाग्यश्री जाधव

·       सुमित अंतिल                                                         

समापन समारोह के ध्वजवाहक:

·       प्रीति पाल

·       हरविंदर सिंह

भारत ने पेरालंपिक खेलों में अब तक 31 पदक जीते हैं। 2020 टोक्यो पेरालंपिक खेलों में भारत का सबसे सफल अभियान था, जिसमें कुल 19 पदक शामिल थे, जिनमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक शामिल थे।

 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक, पेरिस पैरालंपिक्स में भारत ने 29 पदक जीते हैं, जिसमें 7 स्वर्ण, 9 रजत, और 13  कांस्य पदक शामिल हैं। यह भारत के पैरालंपिक इतिहास का सबसे अच्छा प्रदर्शन है, जो 2020 टोक्यो पैरालंपिक्स के 19 पदकों के रिकॉर्ड से आगे निकल गया है।

पदक विजेताओं की  सूची:

 

 

 

पेरालंपिक 2024 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के राज्यों के बारे में विवरण इस प्रकार है:

स्वर्ण पदक विजेता:

1.       अवनि लेखरा (शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल SH1)

·      राज्य:जयपुर , राजस्थान

·      इससे पूर्व भी अवनी ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में महिलाओं के 10 मीटर SH1 एयर राइफल में

स्वर्ण पदक जीता था
 अवनी लेखरा पैरालंपिक में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है 


स्वर्ण पदक जीता था अवनी लेखरा पैरालंपिक में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है 

·      इसके साथ ही पैरालंपिक में तीन मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है

2.       नितेश कुमार (बैडमिंटन - पुरुषों का SL3)

·      राज्य: करनाल ,हरियाणा

·      इनका जन्म राजस्थान के बास कीर्तन कस्बा , चुरू जिले में हुआ था

·      नितेश कुमार वर्तमान हरियाणा से हैं और भारत के शीर्ष पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं।

3.       सुमित अंतिल (जैवलिन थ्रो - F64)

·      राज्य: हरियाणा

·      सुमित सोनीपत, हरियाणा से हैं और वे एक जैवलिन थ्रो के विश्व रिकॉर्ड धारक भी हैं।

4.       धरमबीर नैन  (क्लब थ्रो - F51)

·      राज्य: हरियाणा

·      धरमबीर नैन रोहतक ,हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं।

5.               हरविंदर सिंह (तीरदांजी )

               ·      राज्य : हरियाणा

                ·      हरविंदर सिंह कैथल ,हरियाण के रहने वाले है

6.         प्रवीण कुमार   (हाई जंप - T64 एथलेटिक्स )

            ·      राज्य : उतरप्रदेश

            ·      प्रवीण कुमार   गोविन्दगढ़ ,जिला -गौतम बुद्ध नगर ,उतरप्रदेश के रहने वाले है

7.       नवदीप सिंह  (जेवलिन थ्रो F41 , एथलेटिक्स )

            ·      राज्य :- हरियाणा

            ·      नवदीप सिंह  पानीपत ,हरियाणा के रहने वाले है

 रजत पदक विजेता:

         1.       मनीष नरवाल (शूटिंग - 10 मीटर एयर पिस्टल SH1)

·      राज्य: हरियाणा

·      मनीष नरवाल फरीदाबाद, हरियाणा से हैं।

2.       योगेश कथूनिया (डिस्कस थ्रो - F56, एथलेटिक्स)

·      राज्य: हरियाणा

·      योगेश हरियाणा के भिवानी से हैं

3.       सचिन खिलारी (शॉट पुट - F46 ,एथलेटिक्स )

·      राज्य: महाराष्ट्र

·      सचिन महाराष्ट्र से हैं और उन्होंने पैरालंपिक में देश का नाम रोशन किया है।

4.       निशाद कुमार (हाई जंप - T47, एथलेटिक्स)

·      राज्य: हिमाचल प्रदेश

·      निशाद हिमाचल प्रदेश के अम्ब बस्ती,ऊना जिले से हैं।

5.       थुलासिमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन - SU5)

·      राज्य: तमिलनाडु

·      थुलासिमथी तमिलनाडु से हैं।

6.       शरद कुमार (हाई जंप - T63, एथलेटिक्स)

·      राज्य: बिहार

·      शरद बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैं।

7.       सुहास लालिनाकेरे यतिराज (ias अधिकारी भी है ) , (बैडमिंटन)

·      एक भारतीय पैरा- बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और पुरुष एकल में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी हैं। उन्होंने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 खेलों में रजत पदक जीते 

·      राज्य : हासन, कर्नाटक

·      वर्तमान में गौतम बुद्दनगर, उतरप्रदेश में निवास स्थान है –

 

8.        अजित सिंह यादव (जेवलिन थ्रो , एथलेटिक्स )

·      राज्य : इटावा , उतरप्रदेश

9.       प्रणव सूरमा ( क्लब थ्रो F51 , एथलेटिक्स )

·      राज्य : फरीदाबाद ,हरियाणा

 

कांस्य पदक विजेता: 

1.       रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग - 10 मीटर एयर पिस्टल SH1)

·      राज्य: मध्य प्रदेश

·      रुबीना जबलपुर, मध्य प्रदेश से हैं।

2.       मनीषा रामदास (बैडमिंटन - SU5)

·      राज्य: तमिलनाडु

·      मनीषा थिरूवल्लूर, तमिलनाडु से हैं।

3.       निथ्या श्री सिवन (बैडमिंटन – SH6)

·      राज्य: तमिलनाडु

·      निथ्या श्री सिवन करुर , तमिलनाडु से हैं।

4.       मोना अग्रवाल (शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल SH1)

            ·      राज्य: सीकर-राजस्थान

5.       प्रिथी पाल (एथलेटिक्स -100 मीटर )

·      राज्य: मेरठ – उतरप्रदेश

6.       प्रिथी पाल (एथलेटिक्स - 200 मीटर - T35) दो ब्रोंज मैडल

·      राज्य: मेरठ – उतरप्रदेश

7.       दीप्ति जीवनजी (एथलेटिक्स - 400 मीटर - T20)

·      राज्य: वारंगल जिला -तेलंगाना

 8.       शीतल देवी और राकेश कुमार (मिश्रित टीम कम्पाउंड- तीरंदाजी)

·      राज्य: जम्मू और कश्मीर

·      दोनों जम्मू-कश्मीर से हैं। 

9.       मरियप्पन थंगावेलु ( एथलेटिक्स – हाई जप्पिंग )

·      राज्य: सलीम जिला -तेलंगाना

·      जिन्होंने लगातार तीन पैरालपिंक खेलो में पदक जीते है

Ø रिओ 2016- स्वर्ण 

Ø टोक्यो- 2020- रजत

Ø पेरिस – 2024- कांस्य 

10.  सुंदर सिंह गुर्जर (एथलेटिक्स -जेवलिन थ्रो F46 )

        ·      राज्य : करोली ,राजस्थान

11.   कपिल परमार   -  (जुडो J1, 60 kg)

        ·      राज्य : मध्यप्रदेश

        ·      कपिल परमार सेहोर, मध्यप्रदेश के रहने वाले है

12.   होकातो होटोझे सेमा  - (शॉट पुट F57 इवेंट एथलेटिक्स )  (इंडियन आर्मी)

            ·      राज्य : नागालेंड

            ·      होकातो होटोझे सेमा  दीमापुर, नागालैंड के रहने वाले है –

13.  सिमरन शर्मा    (200 मीटर T12, एथलेटिक्स )

            ·      राज्य :- उतरप्रदेश

            ·      सिमरन शर्मा गाजियाबाद , उतरप्रदेश की रहने वाली है

 

खेल

 स्वर्ण

 रजत

 कांस्य

कुल

 एथलेटिक्स

4

6

7

17

 बैडमिंटन

1

2

2

5

 निशानेबाजी

1

1

2

4

 तीरंदाजी

1

0

1

2

 जूडो

0

0

1

1

कुल

7

9

13

29

खेल के अनुसार प्रदर्शन

 

 


 

 

  

लिंग के अनुसार पदक

लिंग

 स्वर्ण

 रजत

 कांस्य

कुल

पुरुष

6

8

4

18

महिला

1

1

8

10

मिश्रित

0

0

1

1

कुल

7

9

13

29

 

 

पदक

खिलाड़ी

खेल

प्रसंग

 स्वर्ण

अवनी लेखरा

निशानेबाजी

महिला R2 - 10 मीटर एयर राइफल SH1

 स्वर्ण

कुमार नितेश

बैडमिंटन

पुरुष एकल SL3

 स्वर्ण

सुमित अंतिल

एथलेटिक्स

भाला फेंक F64

 स्वर्ण

हरविंदर सिंह

तीरंदाजी

व्यक्तिगत पुरुष रिकर्व

 स्वर्ण

धरमबीर नैन

एथलेटिक्स

क्लब थ्रो F51

 स्वर्ण

प्रवीण कुमार

ऊंची कूद T64

 स्वर्ण

नवदीप सिंह

भाला फेंक F41

 रजत

मनीष नरवाल

निशानेबाजी

पुरुष P1 – 10 मीटर एयर पिस्टल SH1

 रजत

निषाद कुमार

एथलेटिक्स

ऊंची कूद T47

 रजत

योगेश कथुनिया

डिस्कस थ्रो F56

 रजत

थुलसिमाथी मुरुगेसन

बैडमिंटन

महिला एकल SU5

 रजत

सुहास लालिनाकेरे यतिरा

पुरुष एकल SL4

 रजत

अजित सिंह यादव

एथलेटिक्स

जवेलिन थ्रो F46

 रजत

शरद कुमार

एथलेटिक्स

हाई जम्प T63

 रजत

सचिन खिलेरी

एथलेटिक्स

शॉट पुट F46

 रजत

प्रणव सूरमा

एथलेटिक्स

क्लब थ्रो F51

 कांस्य

मोना अग्रवाल

निशानेबाजी

महिला R2 - 10 मीटर एयर राइफल SH1

 कांस्य

प्रीति पाल

एथलेटिक्स

महिला - 100 मीटर टी35

 कांस्य

रुबीना फ्रांसिस

निशानेबाजी

महिला P2 - 10 मीटर एयर पिस्टल SH1

 कांस्य

प्रीति पाल

एथलेटिक्स

महिला - 200 मीटर टी35

 कांस्य

मनीषा रामदास

बैडमिंटन

महिला एकल SU5

 कांस्य

राकेश कुमार
शीतल देवी

तीरंदाजी

टीम यौगिक

 कांस्य

निथ्या सिवन

बैडमिंटन

महिला एकल SH6

 कांस्य

दीप्ति जीवनजी

एथलेटिक्स

महिला - 400 मीटर टी20

 कांस्य

मरियप्पन थंगावेलु  

एथलेटिक्स

 हाई जप्पिंग

 कांस्य

सुंदर सिंह गुर्जर

एथलेटिक्स

जेवलिन थ्रो F46

 कांस्य

कपिल परमार  

जुडो 

जुडो J1 ,60 kg

 कांस्य

होकातो होटोझे सेमा  

एथलेटिक्स

शॉट पुट F57

 कांस्य

सिमरन शर्मा   

एथलेटिक्स

200 मीटर T12

 

FAQ :-


1.अवनि लेखरा ने किस इवेंट में स्वर्ण पदक जीता?

A) 10 मीटर एयर पिस्टल SH1

B) 10 मीटर एयर राइफल SH1

C) 50 मीटर राइफल SH1

D) क्लब थ्रो F51

E) [अनुत्तरित]

2. अवनि लेखरा किस राज्य से हैं?

A) राजस्थान

B) हरियाणा

C) उत्तर प्रदेश

D) मध्य प्रदेश

E) [अनुत्तरित]

2. नितेश कुमार ने किस खेल में स्वर्ण पदक जीता?

A) बैडमिंटन SL3

B) बैडमिंटन SU5

C) शॉट पुट F46

D) जैवलिन थ्रो F64

E) [अनुत्तरित]

3. सुमित अंतिल ने किस इवेंट में स्वर्ण पदक जीता?

A) जैवलिन थ्रो F46

B) जैवलिन थ्रो F64

C) हाई जंप T63

D) शॉट पुट F46

E) [अनुत्तरित]

4. धरमबीर नैन ने किस इवेंट में स्वर्ण पदक जीता?

A) जैवलिन थ्रो

B) क्लब थ्रो

C) हाई जंप

D) 10 मीटर एयर पिस्टल

E) [अनुत्तरित]

5. हरविंदर सिंह ने किस खेल में स्वर्ण पदक जीता?

A) तीरंदाजी

B) बैडमिंटन

C) क्लब थ्रो

D) शॉट पुट F46

E) [अनुत्तरित]

6. मनीष नरवाल ने किस इवेंट में रजत पदक जीता?

A) 10 मीटर एयर पिस्टल SH1

B) 50 मीटर राइफल SH1

C) जैवलिन थ्रो F46

D) क्लब थ्रो F51

E) [अनुत्तरित]

7. योगेश कथूनिया ने किस इवेंट में रजत पदक जीता?

A) हाई जंप

B) जैवलिन थ्रो

C) डिस्कस थ्रो

D) शॉट पुट

E) [अनुत्तरित]

8. सचिन खिलारी ने किस इवेंट में रजत पदक जीता?

A) जैवलिन थ्रो

B) 10 मीटर एयर पिस्टल

C) डिस्कस थ्रो

D) शॉट पुट

E) [अनुत्तरित]

9. निशाद कुमार ने किस इवेंट में रजत पदक जीता?

A) हाई जंप

B) शॉट पुट

C) 10 मीटर एयर पिस्टल

D) जैवलिन थ्रो

E) [अनुत्तरित]

10. थुलासिमथी मुरुगेसन ने किस खेल में रजत पदक जीता?

A) बैडमिंटन SU5

B) बैडमिंटन SL3

C) तीरंदाजी

D) 10 मीटर एयर पिस्टल SH1

E) [अनुत्तरित]

14.              निम्न में से  असत्य कथन है -  (पेरालपिंक 2024)

खिलाड़ी                               खेल

A) शरद कुमार             -             हाई जंप

B) सुहास यथिराज     -                 बैडमिंटन

C) अजित सिंह यादव - शूटिंग                     

D) प्रणव सूरमा            -     क्लब थ्रो, एथलेटिक E) [अनुत्तरित]

11. पेरालपिंक 2024 रुबीना फ्रांसिस ने किस इवेंट में कांस्य पदक जीता?

A) पिस्टल

B) शूटिंग

C) बैडमिंटन

D) जैवलिन थ्रो

E) [अनुत्तरित]

12. धरमबीर नैन के खेल जीवन की शुरुआत किस खेल से हुई थी?

A) शॉट पुट

B) डिस्कस थ्रो

C) क्लब थ्रो

D) हाई जंप

E) [अनुत्तरित]

13. अवनि लेखरा ने पेरिस 2024 जितने के साथ ही कौन सी महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त कर ली है  जो किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा पहले नहीं की गई थी?

A) दो स्वर्ण पदक

B) तीन पदक (दो स्वर्ण और एक कांस्य)

C) एक स्वर्ण और एक रजत पदक

D) स्वर्ण, रजत, और कांस्य पदक

E) [अनुत्तरित]

13. अवनि लेखरा ने 2024 के पेरालंपिक खेलों में कौन सा स्वर्ण पदक जीता और वह किस शहर से हैं?

A) गोल्फ, जयपुर

B) शूटिंग, जयपुर

C) तैराकी, जोधपुर

D) एथलेटिक्स, उदयपुर

E) [अनुतरित]

14. मोना अग्रवाल कौन से खेल में भाग लेती हैं और वह किस राज्य से हैं?

A) तैराकी, गुजरात

B) 10 मीटर एयर राइफल SH1, सीकर

C) बैडमिंटन, दिल्ली

D) वजन उठाना, उत्तर प्रदेश

E) [अनुतरित]

15. राजस्थान से किस एथलीट ने हाल ही पेरालंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीता है?

A) मोना अग्रवाल

B) सुंदर सिंह गुर्जर

C) अवनि लेखरा

D) रवि कुमार

E) [अनुतरित]

16. सुंदर सिंह गुर्जर किस खेल के खिलाड़ी हैं और वह किस जिले से संबंधित हैं?

A) शूटिंग, सीकर

B) तीरंदाजी, जयपुर

C) भालाफेंक, करौली

D) डिस्कस थ्रो, नागौर

E) [अनुतरित]

               17.      प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालिंपिक्स 2024 में किस खेल में स्वर्ण पदक जीता?

(A) बैडमिंटन

(B) तीरंदाजी

(C) हाई जंप

(D) निशानेबाजी

             18.      प्रवीण कुमार, जिन्होंने पेरिस पैरालिंपिक्स 2024 में स्वर्ण पदक जीता, किस राज्य से हैं?

(A) महाराष्ट्र

(B) उत्तर प्रदेश

(C) राजस्थान

(D) हरियाणा

19 . प्रवीण कुमार, जिन्होंने पेरिस पैरालिंपिक्स 2024 में स्वर्ण पदक जीता, उत्तर प्रदेश के किस जिले से आते हैं?

(A) वाराणसी

(B) गौतम बुद्ध नगर

(C) मेरठ

(D) आगरा

20.  कपिल परमार, जो जूडो में 60 किलोग्राम वर्ग के एथलीट हैं, जिन्होंने हाल ही में पेरिस पैरालिंपिक्स 2024 में रजत पदक जीता है  किस राज्य से आते हैं?

(A) उत्तर प्रदेश

(B) मध्य प्रदेश

(C) राजस्थान

(D) पंजाब

Join Telegram :- Click here


 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu