अक्टूबर महिना साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 2024 | Rajasthan weekly current affairs 2024 |
|1 october to 6 october 2024 |
By Surender verma
प्रश्न:अलवर जिला प्रशासन
के नवाचार 'अतुल्य अलवर अभियान' के तहत विकसित पोर्टल और लोगो का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(a) ट्रैफिक
व्यवस्था सुधारना
(b) शिक्षा
व्यवस्था सुधारना
(c) शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार करना
(d) पर्यावरण
संरक्षण
(e) अनुत्तरित
प्रश्न
प्रश्न:हाल ही में
राजस्थान विधानसभा की पहली महिला उप सचिव कौन बनी है?
(A) इंदिरा शर्मा
(B) सुमन
कुमारी
(C) मीनाक्षी
तिवारी
(D) शारदा
देवी
(E) अनुत्तरित
प्रश्न
प्रश्न:हाल ही में
राजस्थान का पहला पेंथर रेस्क्यू सेंटर निम्न में से किस अभ्यारण्य में बनाने की
घोषणा हुई है?
(A) जैसलमेर अभ्यारण्य
(B) सज्ज़नगढ़ अभ्यारण्य
(C) रणथंभौर
अभ्यारण्य
(D) केवलादेव
अभ्यारण्य
(E) अनुत्तरित
प्रश्न
सज्ज़नगढ़ अभ्यारण्य, उदयपुर
प्रश्न:मुंबई में आयोजित नेशनल ज्वेलरी अवार्ड 2024 के तहत राजस्थान की किस महिला को सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी अवार्ड से सम्मानित
किया गया है?
(a) प्रीति
गुप्ता
(b) अनीता ढींगरा
(c) रेखा
चौधरी
(d) सुनीता
अग्रवाल
(e) अनुत्तरित
प्रश्न
प्रश्न:अनंतजीत सिंह नरूका और महेश्वरी चौहान निम्न में से किस खेल
से संबंधित हैं?
(A) बैडमिंटन
(B) निशानेबाजी
(C) तीरंदाजी
(D) कुश्ती
(E) अनुत्तरित
प्रश्न
प्रश्न:कला एवं संस्कृति
तथा पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में राजस्थान के किस जिले में गांधी दर्शन
म्यूजियम की शुरुआत हुई है?
(A) जोधपुर
(B) जयपुर
(C) उदयपुर
(D) बीकानेर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
·
2 अक्टूबर,2024 को महात्मा गाँधी जयंती पर सेन्ट्रल पार्क, जयपुर में गाँधी दर्शन म्यूजियम की शुरुआत हुई है।
प्रश्न:हाल ही में पं.
विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी राष्ट्रीय कथाकार सम्मान - 2024 किसे दिया गया है?
(a) डॉ. फतेहसिंह भाटी
(b) डॉ.
गोविंद शर्मा
(c) डॉ. संजय
दुबे
(d) डॉ.
विनोद सिंह
(e) अनुत्तरित
प्रश्न
प्रश्न:राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के तहत बेहतर क्रियान्वयन में देश में राजस्थान
का कौनसा स्थान है?
(a) तीसरा स्थान
(b) चौथा स्थान
(c) छठा स्थान
(d) सातवां स्थान
(e) अनुत्तरित प्रश्न
प्रश्न:हाल ही में भारत
तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय कोर परिषद “तप 2024”कहां आयोजित की गई?
(a) जयपुर, राजस्थान
(b) उदयपुर, राजस्थान
(c) जोधपुर, राजस्थान
(d) बीकानेर, राजस्थान
(e) अनुत्तरित
प्रश्न
राजस्थान में खेल
प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के लिए खेलो इंडिया की तर्ज पर ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर निम्न में से किस प्रकार के खेलों
का आयोजन किया जाएगा?
(A) खेलो इंडिया गेम्स
(B) राजस्थान
ओलंपिक गेम्स
(C) खेलो राजस्थान यूथ गेम्स
(D) राज्य
खेल महोत्सव
(E) अनुत्तरित
प्रश्न
प्रश्न:राजस्थान फिल्म
फेस्टिवल में किसे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है?
(A) उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन
(B) अरबाज
खान और स्मिता बंसल
(C) महिमा
चौधरी और कोमल नाहटा
(D) अभिनेता
गुलशन ग्रोवर
(E) बॉलीवुड
अभिनेता गोविंदा
प्रश्न: प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्राओं में आत्मरक्षा क्षमता विकसित करने के
लिए किन केंद्रों की स्थापना की जा रही है?
(A) रानी
लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा केन्द्र
(B) नारी सुरक्षा केन्द्र
(C) वीरता केन्द्र
(D) महिला सशक्तिकरण केन्द्र
(E) अनुत्तरित प्रश्न
34 राजकीय महाविद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र
खोलेगा
प्रश्न:जोधपुर पुलिस रेंज
ने हाल ही में युवाओं को नशे से बचाने के लिए कौन सा अभियान शुरू किया है?
(A) ऑपरेशन सवेरा
(B) ऑपरेशन
गरिमा
(C) ऑपरेशन
जागरूकता
(D) ऑपरेशन
सुरक्षा
(E) अनुत्तरित
प्रश्न
प्रश्न:महिलाओं की
सुरक्षा के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने किस अभियान की शुरुआत की है?
(A) ऑपरेशन
सुरक्षा अभियान
(B) ऑपरेशन गरिमा अभियान
(C) महिला
सुरक्षा अभियान
(D) नारी
रक्षक अभियान
(E) अनुत्तरित
प्रश्न
·
जयपुर पुलिस की ओर से बालिका और महिला सुरक्षा जन
जागरूकता के लिए "ऑपरेशन गरिमा" अभियान की शुरुआत की गई है.
·
ऑपरेशन गरिमा वाहन रैली को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से
हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अभियान 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा.
·
पुलिस कंट्रोल रूम आयुक्तालय में महिला गरिमा
हेल्पलाइन 1090 संचालित है.
हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय लैक्रोज फैडरेशन कप का
खिताब किस टीम ने जीता है?
(A) राजस्थान
(B) पंजाब
(C) हरियाणा
(D) उत्तर
प्रदेश
(E) अनुत्तरित
प्रश्न
राजस्थान का क्लीन स्वीप
- राष्ट्रीय स्तर पर लैक्रोज में सफलता
राजस्थान ने हाल ही में
राष्ट्रीय स्तर पर लैक्रोज में बड़ा प्रदर्शन किया है। लैक्रोज फेडरेशन ऑफ इंडिया
के तत्वावधान में आगरा में आयोजित प्रथम फेडरेशन कप और द्वितीय जूनियर राष्ट्रीय
लैक्रोज प्रतियोगिता में राजस्थान के
खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
मुख्य बिंदु:
·
राजस्थान के खिलाड़ियों ने चार में से तीन वर्गों में
खिताब अपने नाम किया।
·
राजस्थान लैक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक प्रणामी और सचिव इमरान खान
·
राष्ट्रपति ने लेक्रोज भारतीय टीम की कप्तान सुनीता मीणा को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
प्रश्न:हाल ही में इटली में आयोजित 'वर्ल्ड स्केट गेम- 2024' में भारतीय सीनियर महिला रोलर डर्बी टीम ने कांस्य पदक जीता है। राजस्थान की
किस खिलाड़ी ने इस टीम का प्रतिनिधित्व किया है?
(A) राधा अग्रवाल
(B) मीनाक्षी
शर्मा
(C) नेहा
चौरसिया
(D) स्नेहा
जैन
(E) अनुत्तरित
प्रश्न
·
इटली के 10 अलग-अलग शहरों में वर्ल्ड स्टेट गेम 2024 का आयोजन हुआ इस आयोजन में दुनिया के 98 देश के 12000 से अधिक खिलाड़ियों ने
भाग लिया
·
इस प्रतियोगिता में भारत की सीनियर महिला रोलर डर्बी
टीम ने कांस्य पदक जीता।
·
खिलाड़ियों 12 अलग-अलग इवेंट में भाग लिया। भारत से 188 खिलाड़ियों के दल ने कुल 10 इवेंट में भाग लिया तथा
सीनियर महिला रोलर डर्बी इवेंट में कांस्य पदक जीता है।
·
राजस्थान के तीन खिलाडियों ने भारतीय टीम का
प्रतिनिधित्व किया
·
बीकानेर राजस्थान की खिलाड़ी राधा अग्रवाल ने भारतीय
सीनियर महिला रोलर डर्बी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में कांस्य पदक
जीता है
·
जोधपुर के शुभम पंवार को भारतीय सीनियर मेन्स इनलाइन
हॉकी टीम की कप्तानी करने का अवसर प्राप्त हुआ तथा जोधपुर के ही कपिल पंवार को टीम
के उप कप्तान की जिम्मेदारी दी गई थी।
प्रश्न:हाल ही में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 32वां दीक्षांत समारोह बनाया गया। यह विश्वविद्यालय राजस्थान
के किस जिले में स्थित है?
(A) जयपुर
(B) उदयपुर
(C) जोधपुर
(D) कोटा
(E) अनुत्तरित प्रश्न
·
32 में दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति
श्रीमती द्रोपति मुर्मू इसके अलावा समरोह की अध्यक्षता राज्य के राज्यपाल एवं
कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागड़े ने की
·
इस दीक्षांत समारोह में 85 विद्यार्थियों को गोल्ड
मेडल तथा 68 विद्यार्थियों को विद्या वाचस्पति की उपाधि से नवाजा गया
प्रश्न:पर्यटन विभाग एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण जिला प्रशासन द्वारा हाल
ही में आभानेरी उत्सव किस जिले में मनाया गया?
(A) जयपुर
(B) कोटा
(C) दौसा
(D) अलवर
(E) अनुत्तरित
प्रश्न
प्रश्न:निम्न में से प्रदेश के किस शहर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर
स्पोर्ट्स 100 करोड़ की लागत से स्थापित
किया जाएगा?
(A) जोधपुर
(B) उदयपुर
(C) अजमेर
(D) जयपुर
(E)
अनुत्तरित प्रश्न
प्रश्न:राजस्थान में खादी उत्पादों का आमजन ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, साथ ही कातिनो एवं बुनकरों को आर्थिक संबल भी मिले, इसके तहत खादी उत्पादों पर कितने प्रतिशत की छूट दी जा रही है?
(A) 30%
(B) 40%
(C) 50%
(D) 60%
(E) अनुत्तरित
प्रश्न
(इसमें राज्य सरकार
द्वारा 35% एवं खादी ग्रामोद्योग आयोग नई दिल्ली द्वारा 15% की विशेष छूट
2 October से 25 January
2025 तक )
प्रश्न:हाल ही में 17 सितंबर
से 2 अक्टूबर तक चलाए गए
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत निम्न में से किस नगर परिषद ने स्वच्छता ही सेवा
पखवाड़े में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया?
(A) चित्तौड़गढ़ नगर
परिषद
(B) जयपुर नगर परिषद
(C) जोधपुर नगर परिषद
(D) उदयपुर नगर परिषद
(E) अनुत्तरित प्रश्न
·
जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नगरीय
विकास एवं स्वास्थ्य शासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने नगरपरिषद आयुक्त श्री
रविंद्र सिंह यादव को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो को देकर सम्मानित किया
प्रश्न:स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत निम्न में से
किस जिले को सफाई मित्र सुरक्षा शिविर श्रेणी में सम्मानित किया गया है?
(A) हनुमानगढ़
(B) जयपुर
(C) अलवर
(D) जोधपुर
(E) अनुत्तरित
प्रश्न
प्रश्न:हाल ही में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में प्रदेश में प्रथम स्थान किस
नगर निगम ने प्राप्त किया है?
(A) जोधपुर नगर निगम
(B) बीकानेर
नगर निगम
(C) जयपुर ग्रेटर नगर निगम
(D) उदयपुर
नगर निगम
(E) अनुत्तरित
प्रश्न
·
हनुमानगढ़ की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री
उम्मेदी लाल मीणा ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया
राजस्थान में आयोजित
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि
(पी.एम. स्वनिधि) योजना के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले नगरीय निकायों और
बैंकों को सम्मानित किया गया। यूडीएच मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा
गांधी जयंती के अवसर पर इन संस्थाओं को केंद्र सरकार की अनुशंसा पर पुरस्कार
प्रदान किए गए।
पुरस्कार प्राप्त करने
वाले प्रमुख नगरीय निकाय:
·
नगर निगम श्रेणी:
o जयपुर ग्रेटर
o अजमेर
o जोधपुर दक्षिण
·
नगर परिषद श्रेणी:
o चित्तौड़गढ़
o जैसलमेर
·
नगर पालिका श्रेणी:
o अजीतगढ़
o नोखा
o बोली
o निवाई
o रानीवाड़ा
o श्रीमाधोपुर
o बेंगू
o सादड़ी
योजना के तहत बेहतरीन
कार्य करने वाले अन्य नगरीय निकाय:
·
जयपुर ग्रेटर, जयपुर हेरिटेज, कोटा दक्षिण, बीकानेर और अजमेर नगर निगम
·
मकराना, भवानीमंडी, नोहर,
बांसवाड़ा, बालोतरा, दौसा,
झालावाड़, पीलीबंगा, बाड़मेर,
सरदारशहर
सम्मानित बैंकों की सूची:
·
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
·
बैंक ऑफ बड़ौदा
·
राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक
इसके अलावा, निकाय
स्तर पर 12 बैंक शाखाओं को भी योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य
के लिए सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट
वेन्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी.एम. स्वनिधि) योजना प्रधानमंत्री श्री
नरेन्द्र मोदी द्वारा 1 जुलाई 2020 को शुरू की गई थी। इसका
उद्देश्य कोविड-19 से प्रभावित स्ट्रीट वेन्डर्स
(फुटपाथ पर ठेले लगाने वाले, सब्जी वाले,
और अन्य छोटे विक्रेता) को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
योजना के प्रमुख बिंदु:
·
ऋण राशि: योजना के तहत स्ट्रीट वेन्डर्स को ₹10,000
से ₹50,000 तक का कार्यशील पूंजी ऋण
बैंकों से 7% वार्षिक ब्याज अनुदान के साथ दिया जाता है।
·
कैशबैक: डिजीटल लेन-देन करने पर लाभार्थी को
हर महीने ₹100 तक का कैशबैक (एक
वर्ष में ₹1200 तक) प्रोत्साहन के रूप में मिलता है।
·
लाभार्थी: राजस्थान में अब तक 1,72,000
स्ट्रीट वेन्डर्स को इस योजना से लाभ मिला
है, जिसमें 1 लाख से अधिक स्ट्रीट वेन्डर्स डिजिटली सक्रिय किए गए हैं।
प्रश्न: कला एवं संस्कृति तथा
पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में राजस्थान के किस जिले में गांधी दर्शन म्यूजियम की
शुरुआत हुई है?
(A) जोधपुर
(B) उदयपुर
(C) जयपुर
(D) बीकानेर
(E) अनुत्तरित
प्रश्न
प्रश्न: बजाज फाउंडेशन के जमनालाल
कनीराम ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सुभाष पालेकर कृषि कार्यशाला का आयोजन
कहां किया गया?
(A) मन्डा ,जयपुर
(B) भिंडर
,उदयपुर
(C) खाटूश्याम, सीकर
(D) कोलातात ,बीकानेर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
श्री हरिभाऊ बागडे खाटूश्याम जी में बजाज फाउंडेशन के जमनालाल
कनीराम ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सुभाष पालेकर कृषि कार्यशाला में संबोधित
किया । इसमें देश के 13 राज्यों के किसान भाग ले रहे हैं।
प्रश्न:हाल ही में श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह का
आयोजन किया गया। यह विश्वविद्यालय राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
(A) जयपुर
(B) जोधपुर
(C) हनुमानगढ़
(D) बीकानेर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
प्रश्न:राजस्थान के व्यास मेडिकल कॉलेज, जोधपुर ने हाल ही में किस देश के टैम्बोव स्टेट विश्वविद्यालय के साथ
एमओयू किया है?
(A) जर्मनी
(B) फ्रांस
(C) रूस
(D) जापान
(E) अनुत्तरित प्रश्न
जोधपुर व्यास मेडिकल
कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने रूस के सौ साल पुराने प्रतिष्ठित विवि के साथ एमओयू किया है।
व्यास ग्रुप के चेयरमैन मनीष व्यास और मैनेजिंग डायरेक्टर आशा व्यास ने रूस की
टैम्बोव स्टेट विश्वविद्यालय (TAMBOV STATE UNIVERSITY) के
साथ एमओयू किया ।
प्रदेश के समस्त
विद्यालयों में कक्षा 1-8 तक के विद्यार्थियों में
पठन कौशल की प्रवाहशीलता एवं समझ विकसित करने के लिए 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रखर राजस्थान अभियान आयोजित किया गया। प्रख़र राजस्थान अभियान के
समापन दिवस 2 अक्टूबर बुधवार को
विद्यालयों में निपुण मेले का आयोजन किया गया ।
राजस्थान में उपमुख्यमंत्री
दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में 119वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन समारोह अरण्य
भवन (जयपुर ) में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वानिकी सैटेलाइट प्रशिक्षण
संस्थान, राजस्थान वानिकी एवं वन्यजीव प्रशिक्षण संस्थान, तथा राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। इस प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य राज्य के
वनरक्षकों को आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है, ताकि वे
वनों के संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा में योगदान दे सकें।
प्रश्न:राज्य सरकार द्वारा तम्बाकू नियंत्रण कानून और तम्बाकू के उपभोग द्वारा
होने वाले हानिकारण प्रभावों के बारे में युवा पीढ़ी को तम्बाकू उत्पादों को
छोड़वाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से निम्न में से कौन सा अभियान चला जा
रहा है?
(A) टोबैको
फ्री यूथ कैंपेन 2.0
(B) तम्बाकू मुक्त भारत अभियान
(C) तम्बाकू नियंत्रण जागरूकता अभियान
(D) युवा तम्बाकू नियंत्रण अभियान
(E) अनुत्तरित प्रश्न
प्रश्न:हाल ही में
राजस्थान के किस जिले में 'आदि गौरव
सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया?
(A) बांसवाड़ा
(B) उदयपुर
(C) भीलवाड़ा
(D) सिरोही
(E) अनुत्तरित प्रश्न
·
हाल ही में राजस्थान मानगढ़ धाम ,बांसवाडा में 'आदि गौरव
सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया
·
राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष जगदीश
प्रसाद जोशी की जनजाति क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति ने आदि
सेवा सम्मान से नवाजा।
प्रश्न:राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती दिया
कुमारी के द्वारा राज्य स्तरीय अमृता हार्ट का उद्घाटन कहां किया गया?
(A) सिटी
पलेस ,उदयपुर
(B) उम्मीद भवन ,जोधपुर
(C)जवाहर कला
केंद्र, जयपुर
(D) मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन ,बीकानेर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
·
यह राज्य स्तरीय अमृता हॉट 4 अक्टूबर से 13 अक्टूबर
तक प्रतिदिन प्रात 11:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है
प्रश्न: ब्रह्माकुमारी संस्थान सिरोही के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय
शांतिवन में 4 से 7 अक्टूबर तक होने वाले वैश्विक शिखर सम्मेलन का
उद्घाटन निम्न में से किसके द्वारा किया गया है
(A) श्रीमती द्रोपति मुर्मू
(B) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(C) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
(D) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
प्रश्न:हाल ही में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा
किस झील में संचालित होने वाली देश के पहले ई-क्रूज का शुभारंभ किया गया?
(A) फतेहसागर झील, उदयपुर
(B) सांभर झील,जयपुर
(C) आनासागर
झील, अजमेर
(D) कोलायत झील, बीकानेर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
प्रश्न:मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान के संकल्प को पूर्ण
करने के उद्देश्य से राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट के जिला स्तरीय सबमिट का
शुभारंभ राजस्थान के किस जिले से किया गया?
(A) उदयपुर
(B) डूंगरपुर
(C) बीकानेर
(D) जयपुर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
प्रश्न : राजस्थान में
अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्केटिंग रिंक का निर्माण कहां किया जा रहा है?
(A) जयपुर
(B) जोधपुर
(C) उदयपुर
(D) कोटा
(E) अनुत्तरित प्रश्न
·
उदयपुर के चीरवा मे प्रदेश की इकलौती अंतरराष्ट्रीय
स्तर के स्केटिंग रिंक का निर्माण किया जा रहा है
·
उदयपुर की लब्धि सुराणा, 7 वर्ष
की आयु में भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय
स्केटर हैं, जो अब वैश्विक स्केटिंग रिंक पर राष्ट्र का ध्वज
फहरा रही हैं
प्रश्न : पर्यटन क्षेत्र को बढावा
देने के उद्देश्य मुख्यमंत्री श्रीमान भजनलाल शर्मा द्वारा हाल ही में टाइगर सफारी
का लोकार्पण कहां किया गया
(A) रणथंभौर
(B) सरिस्का
(C) नाहरगढ़
(D) सज्जनगढ़
(E) अनुत्तरित प्रश्न
·
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के नाहरगढ़ ,में टाइगर सफारी की शुरुआत की।
·
वन विभाग और जयपुर विकास प्राधिकरण के संयुक्त
प्रयासों से टाइगर सफारी से प्रदेश में पर्यटन को एक नई शुरुआत मिलेगी
·
राजस्थान में लगभग 130 बाघ है
·
मुख्यमंत्री ने नाहरगढ़ जैविक उद्यान के दो शावको का किया नामकरण
·
★ नर शावक का नाम=भीम
·
★ मादा शावक का नाम=स्कांदी
·
राज्य में 3 नेशनल पार्क, 26 अभयारण्य , 36 कंजर्वेशन रिजर्व और 4 बायोलॉजिकल पार्क है।
·
राजस्थान में लगभग 130 बाघ है।
प्रश्न :अखिल भारतीय सांस्कृतिक
संघ और यूनेस्को की ओर से पेरिस में आयोजित 'इंटर कल्चरल ओलिंपियाड 2024' में जयपुर घराने का शुद्ध कथक प्रस्तुत कर स्वर्ण पदक किसने जीता?
(A) अदिति ब्रह्मभट
(B) कुमुदिनी लाखिया
(C) राधिका सिंह
(D) कृतिका रघुवंशी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
प्रश्न 1:हाल ही में "डिज़ाइन
स्केप अवॉर्ड-2024"
से किसे सम्मानित किया गया है?
(A) प्रमोद जैन (जयपुर)
(B) अर्चित शर्मा
(C) अनुराधा मिश्रा
(D) करण मेहता
(E) अनुत्तरित प्रश्न
* इकोनॉमिक टाइम्स की ओर
से डिजाइन स्केप अवॉर्ड-2024' प्रमोद जैन (जयपुर) को सम्मानित किया गया
है
प्रश्न :- "द
बेस्ट ट्रेन ट्रिप्स इन द वर्ल्ड 2024 रीडर्स चॉइस
अवार्ड" से सम्मानित भारतीय शाही ट्रेन कौन सी है?
(A) विस्टाडोम
एक्सप्रेस
(B) शाही
ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स
(C) गोल्डन चैरियट
(D) राजस्थान रॉयल ट्रेन
(E) अनुत्तरित प्रश्न
·
राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के एक महान
उद्देश्य से, राजस्थान पर्यटन विकास निगम और भारतीय रेलवे ने 26 जनवरी 1982 को पहली भारतीय लक्जरी ट्रेन पैलेस
ऑन व्हील्स शुरू की।
·
इस रेल सेवा को अगस्त 2009 में नवीनीकृत कर पुनः
लॉन्च किया गया था,
· इस लग्जरी ट्रेन को भारतीय रेलवे ने राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) के सहयोग से लॉन्च किया था।
मार्ग :- नई दिल्ली -जयपुर -सवाईमाधोपुर - चितोडगढ़ - उदयपुर - जैसलमेर - जोधपुर - भरतपुर - आगरा - नई दिल्ली
·
प्रश्न :- लघु उद्योग
भारती महिला संगठन, जयपुर द्वारा "स्वयं सिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी-2024"
का आयोजन कहाँ किया गया?
(A) अल्बर्ट
हॉल, जयपुर
(B) आमेर किला, जयपुर
(C) सिटी पैलेस, जयपुर
(D) जवाहर
कला केंद्र, जयपुर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
0 Comments