राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स
1.
राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स का गठन | महत्वपूर्ण प्रश्न | सुजस सार
संग्रह | current affairs
राजस्थान में
राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स (आरईआरटीएफ) का गठन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में किया गया
है। इसका मुख्य उद्देश्य वित्त, आर्थिक
प्रबंधन,
बुनियादी ढांचे, कृषि, और
विकासात्मक क्षेत्रों के विकास को प्रोत्साहित करना है।
प्रमुख जानकारी:
- अध्यक्ष: मुख्यमंत्री (श्री भजनलाल शर्मा)
- उपाध्यक्ष: उप मुख्यमंत्री (वित्त)- (श्री मती दिया कुमारी)
- सदस्य:
- उप मुख्यमंत्री (परिवहन और उच्च शिक्षा)- (श्री प्रेमचंद बैरवा)
- उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री – (कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठोड़)
- ऊर्जा मंत्री
(श्री हीरालाल
नागर )
- कृषि मंत्री (श्री किरोड़ी लाल मीणा)
- मुख्य सचिव (श्री सुधांश पंत )
- अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त)
- अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा)
- अतिरिक्त मुख्य सचिव (जल संसाधन)
- प्रमुख सचिव (उद्योग एवं वाणिज्य)
- प्रमुख सचिव (कृषि एवं उद्यानिकी)
- सचिव (आयोजन)
- सचिव वित्त (बजट) (सदस्य सचिव)
उद्देश्य:
- विकास योजनाओं का कार्यान्वयन:
आर्थिक सुधारों और विकास योजनाओं
को लागू करना।
- नीति निर्माण: राज्य के विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में प्रभावी
नीतियों का निर्माण करना।
यह टास्क फोर्स राज्य बजट
वर्ष 2024-25
की घोषणा के अनुपालन में गठित की गई है और इसका कार्यकाल
निश्चित रूप से प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण होगा।
टास्क फोर्स की विशेषताएँ:
- विशेषज्ञ सदस्य: टास्क फोर्स में वित्त, आर्थिक प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, कृषि और विकासात्मक क्षेत्रों से 5
विषय विशेषज्ञों को सदस्य के रूप
में नामित किया जाएगा।
प्रमुख कार्य:
टास्क फोर्स निम्नलिखित
क्षेत्रों में सिफारिशें करेगी:
1.
आर्थिक
क्षेत्रों की पहचान: प्रदेश
के महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्रों की पहचान करना।
2.
नीति
निर्माण और कार्यान्वयन: प्रभावी
नीतियों का निर्माण और कार्यान्वयन सुनिश्चित करना।
3.
कौशल
विकास और शिक्षा: कौशल
विकास कार्यक्रमों को लागू करना।
4.
बुनियादी
ढांचे का विकास: आवश्यक
बुनियादी ढांचे का विकास करना।
5.
नवाचार
और प्रौद्योगिकी: नवाचार
और तकनीकी विकास को बढ़ावा देना।
6.
एमएसएमई
और स्टार्टअप: सूक्ष्म, छोटे एवं मझौले उद्यमों (एमएसएमई) और स्टार्टअप्स का समर्थन
करना।
7.
पर्यटन
और सांस्कृतिक विरासत: पर्यटन
को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियाँ विकसित करना।
8.
हरित
विकास: पर्यावरणीय स्थिरता
के लिए हरित विकास को प्रोत्साहित करना।
कार्यकाल और प्रशासन:
- कार्यकाल: टास्क फोर्स का कार्यकाल 31
मार्च,
2028 तक रहेगा।
- बैठक: इसकी बैठक वर्ष में कम से कम एक बार आयोजित की जाएगी।
- प्रशासनिक विभाग: वित्त विभाग इसका प्रशासनिक विभाग रहेगा।
यह टास्क फोर्स राज्य की
आर्थिक और रोजगार वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो प्रदेश के समग्र विकास में योगदान देगी।
MCQ:-
प्रश्न: राजस्थान में राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स
(आरईआरटीएफ) का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया है?
(A) मुख्यमंत्री
(B) मुख्य सचिव
(C) उपमुख्यमंत्री
(D) राज्यपाल
(E) अनुत्तरित प्रश्न
प्रश्न: प्रदेश में वित्त, आर्थिक
प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, कृषि,
और विकास से जुड़े क्षेत्र के विकास के लिए ‘राजस्थान इकोनामिक
रिवाइवल टास्क फोर्स’ का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया है?
(A) उद्योग
मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठोड़
(B) मुख्यमंत्री
भजनलाल शर्मा
(C) उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
(D) राज्यपाल हरिभाऊ बागडे.
(E) अनुत्तरित प्रश्न
प्रश्न: राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स का उपाध्यक्ष कौन
होगा?
(A) मुख्यमंत्री
(B) उपमुख्यमंत्री
(C) राज्यपाल
(D) मुख्य सचिव
(E) अनुत्तरित प्रश्न
प्रश्न :राजस्थान
इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स में वित्त, आर्थिक प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, कृषि, और विकासात्मक क्षेत्रों से कितने विषय
विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में नामित किया जाएगा?
(A) 3 विषय विशेषज्ञ
(B) 5 विषय
विशेषज्ञ
(C) 7 विषय विशेषज्ञ
(D) 10 विषय विशेषज्ञ
(E) अनुत्तरित प्रश्न
प्रश्न :राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य
क्या है?
(A) शिक्षा का सुधार
(B) वित्त,
आर्थिक प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, कृषि, और विकासात्मक क्षेत्रों का विकास
(C) स्वास्थ्य सेवाओं का विकास
(D) पर्यावरण संरक्षण
(E) अनुत्तरित प्रश्न
प्रश्न : राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स का कार्यकाल कब तक
रहेगा?
(A) 31 मार्च 2025
(B) 31 मार्च 2026
(C) 31 मार्च 2027
(D) 31 मार्च
2028
(E) अनुत्तरित प्रश्न
प्रश्न : राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स की बैठक कितनी बार
आयोजित की जाएगी?
(A) एक बार
(B) दो बार
(C) तीन बार
(D) चार बार
(E) अनुत्तरित प्रश्न
प्रश्न: राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स के प्रशासनिक विभाग
के रूप में कौन सा विभाग काम करेगा?
(A) कृषि विभाग
(B) उद्योग विभाग
(C) वित्त
विभाग
(D) शिक्षा विभाग
(E) अनुत्तरित प्रश्न

0 Comments